Yamaha MT 15 – आकर्षक डिज़ाइन और शानदार परफॉर्मेंस के साथ आने वाली Yamaha MT 15 बाइक युवाओ के बीच काफी पॉपुलर है।

हा लेकिन Yamaha MT 15 बाइक की कीमत काफी अधिक है, अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो EMI की मदद से खरीद सकते है।
चलिए जानते है आपको कितना डाउनपेमेंट देना होगा और हर महीने कितने रूपए की ईएमआई चुकानी होगी।
Yamaha MT 15 Features
इस MT-15 में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए है, जिसमे सबसे पहले फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। जिसमे स्पीड, गियर पोजिशन, फ्यूल इंडिकेटर जैसी जानकारी देख सकते है। इसके साथ ही बाइक में फुली LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेल लाइट्स, स्लिपर क्लच और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर मिलता है।
Yamaha MT-15 Powerful Engine
इंजन के मामले में बाइक में 155cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व इंजन दिया गया है। जो 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क देता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, साथ ही वैरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक के साथ, यह बाइक कम और ज्यादा स्पीड पर भी अच्छा परफॉर्मेंस देती है।
Yamaha MT-15 Design & Mileage
यामाहा कंपनी ने आजकल के युवाओ की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाइक को आक्रामक और आधुनिक तरिके से डिज़ाइन किया है। इसके फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और सिग्नेचर पोजिशन लैंप दिए गए हैं। साइट में आपको मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्टाइलिश ग्राफिक्स देखने को मिलते है। कंपनी ने बताया है कि यह लम्बे सफर पर 48 से 56.87 kmpl का माइलेज देगी।
Yamaha MT-15 Price & EMI
भारतीय बाजार में यामाहा कंपनी की इस MT-15 बाइक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1,70,000 से शुरू होती है, जो वेरिएंट और स्थान के अनुसार बदल सकती है। अगर आपका बजट इतना नहीं है तो कोई भी युवा केवल ₹15,000 के डाउनपेमेंट पर इसे खरीद सकते है। इसके बाद अगले तीन साल के लिए आपको प्रतिमाह ₹5,661 की ईएमआई चुकानी होगी।
NOTE :- इस पेज पर दी गई जानकारी के 100% सही होने का हम गारंटी नहीं दे सकते हैं।