Redmi जो कि एक बहुत ही बड़ी और भारत में अधिक प्रसिद्ध स्मार्टफोन कंपनी है, जिसने अपने Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 5G स्मार्टफोन को भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया था, जिसके बाद इस स्मार्टफोन को इसके लुक और फीचर्स के कारण बहुत ज्यादा पसंद किया जाने लगा जिसके कारण इसकी बिक्री काफी अधिक हुए।
लेकिन जब Redmi ने इसे लॉन्च किया था तो उस समय इस स्मार्टफोन के कलर विकल्प बहुत कम थे, जिसके बाद फिर से एक बार Redmi ने अपने इस मॉडल को नए कलर विकल्प में लॉन्च किया है, तो आइए जानते है इसके बारे में आपको जानाकारी देते है।
Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 5G कलर विकल्प
Redmi ने अपने इस दोनो स्मार्टफोन के बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए इस स्मार्टफोन के दो नए कलर विकल्प को लॉन्च किया है, जिसमे आपको Scarlet Red और Chromatic Purple कलर विकल्प देखने को मिलेगा।
इससे पहले इस स्मार्टफोन में आप सभी को Arctic White, Midnight Black और Coral Purple कलर विकल्प देखने को मिलते थे जिसमे अब दो नए कलर विकल्प जुड़ गए है।
Redmi Note 13 Pro 5G Smartphone Specification
Display – Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन में आप सभी को 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन देखने को मिल जाता है। यह 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स के पिक ब्राइटनेस, 1920Hz हाई- फ्रीक्वेंसी डिमिंग, 2160Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1.5K स्क्रीन रेजुलेशन के साथ आता है। वही इस स्मार्टफोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
Camera – Redmi के इस स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में बात की जाए तो आप सभी को इस स्मार्टफोन में Samsung का ISOCELL HP3 सेंसर वाला 200MP प्राइमरी रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड रियर कैमरा और 2MP का माइक्रो लेंस कैमेरा दिया जाता है। वही इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा में आप सभी को 16MP का कैमरा सेंसर दिया जाता है।
Processor – Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन में आप सभी को बहुत ही दमदार और बढ़िया यूजर एक्सप्रियंस वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर चिपसेट दिया जाता है, जो इस स्मार्टफोन को और भी ज्यादा आकर्षित बनाता है।
Battery – इस स्मार्टफोन में आप सभी को बैटरी के रूप में 5100mAh की बड़ी बैटरी मिलता है जो की 67W के टर्बो चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Others – Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन में आप सभी को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, आप4 रेटिंग के साथ आता है, इसमें आप सभी को 3.5mm का ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर, डुअल स्पीकर जैसे कई अन्य फीचर्स भी आप सभी को मिलते है।
Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 5G कलर विकल्प कीमत और ऑफर
- Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन आप सभी को Scarlet Red एडिशन के साथ 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹24,999 में मिलेगा और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,999 में मिलेगा।
- Redmi Note 13 5G Chromatic Purple कलर विकल्प 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आप सभी को ₹16,999 में मिलेगा।
- Redmi Note 13 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है।
- Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 5G दोनो ही स्मार्टफोन आप सभी को आनलाइन प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट, अमेजन, Mi के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है और यह रिटेल स्टोर में भी आपको मिल जायेगा।
- Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन को यदि आप ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से खरीदते है तो आप सभी को इस पर ₹3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है।
- इसके अलावा Axis Bank, SBI Bank और Kotak Mahindra Bank से खरीदारी करने पर भी भारी छूट देखने को मिलता है।