Mahindra XUV300 – भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी नई XUV300 टर्बोस्पोर्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

इस नई SUV की शुरुआती 12.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत इसे एक आकर्षक और पावरफुल विकल्प बनाती है।
इस कार को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है जो एक साथ फीचर्स, पावर, और लुक्स की चाह रखते हैं।
Mahindra XUV300 Engine
महिंद्रा XUV300 में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो काफी पावरफुल है। इसमें 1497 cc डीजल इंजन और 1197 cc पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। इस कार में ओवर-बूस्ट फंक्शन भी है, जिससे टॉर्क आउटपुट 250 न्यूटन मीटर तक बढ़ जाता है। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन के साथ आता है, जो ड्राइविंग को बहुत स्मूद और पावरफुल बनाता है।
Mahindra XUV300 Features
फीचर्स में XUV300 में ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स, और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स इस कार में दिए गए हैं, जो सफर को और भी आरामदायक बनाते हैं। सुरक्षा की बात करें तो, इस कार में 6 एयरबैग, ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं।
Mahindra XUV300 Design & Mileage
Mahindra XUV300 की डिज़ाइन आकर्षक और स्टाइलिश है, जिसमें LED हेडलाइट्स, स्लीक बॉडी क्रीज़, और बड़ा ग्रिल जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह कार स्पोर्टी लुक देती है। माइलेज की बात करें तो, पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज लगभग 17-18 km/l और डीजल वेरिएंट का माइलेज 20-21 km/l है, जो लंबी यात्राओं के लिए आदर्श है।
Mahindra XUV300 Price & EMI
महिंद्रा XUV300 की शुरुआत एक्स-शोरूम कीमत 12.90 लाख रुपये से होती है, जो की वेरिएंट और फीचर्स के आधार पर अलग अलग हो सकती है। इसके अलावा अगर आपका बजट इतना नहीं है तो कार को EMI की मदद से भी खरीद सकते है। जिसमे 3-5 साल की अवधि में आधारिक ब्याज दर के साथ, 12.90 लाख रुपये की कीमत पर EMI लगभग 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होगी।
NOTE :- इस पेज पर दी गई जानकारी के 100% सही होने का हम गारंटी नहीं दे सकते हैं।