Redmi Note 13 Pro 5G पर मिलेगा सबसे बड़ा डिस्काउंट, इन बैंक पर चल रहा ऑफर, जाने कहाँ से करे ऑर्डर

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने साल 2024 के शुरुआती दिनों में ही तीन बेहतरीन स्मार्टफोन मॉडल्स लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ नाम से देखने को मिला है।

Redmi Note 13 Pro 5G

इन स्मार्टफोन में रेडमी नोट 13 प्रो 5G पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिसकी जानकारी हमने आगे विस्तार से दिया है।

यदि आप भी सस्ते दाम में इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। इसके पहले आइए इसके स्पेसिफिकेशन पर एक बार नजर देते हुए चले।

Redmi Note 13 Pro 5G की फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 13 Pro 5G

Display :- Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन 6.67 इंच की Amoled डिस्प्ले के साथ आता है। इसका स्क्रीन 2712×1220 रेजुलेशन वाली 1.5K डिस्प्ले के साथ मिल जाता हैं। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राईटनेस दी गई है। इसके डिस्प्ले में 12-bits कॉलर देप्थ दिया गया है। जो वीडियो कॉलर को काफी अच्छे से दिखता है।

Camera :- रेडमी के तरफ से आने वाली Redmi Note 13 Pro 5G में 200MP मेन OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता हैं। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 16MP की बहुत ही शानदार सेल्फी कैमरा दिया जाता हैं।

RAM & Storage :- इसके बाद हम रेडमी के इस स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज की बात करे तो Redmi Note 13 Pro 5G को LPDDR4x + UFS2.2 पर आधारित 8GB + 128GB, 8GB + 256GB एवं 12GB + 256GB के तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसमें एडीशनल रैम बढ़ाने का भी खासियत मिल जाता हैं।

Processor :- रेडमी के इस स्मार्टफोन में बहुत ही पॉवरफुल चिपसेट का सपोर्ट मिल जाता हैं। Redmi Note 13 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 2 Mobile Platform प्रोसेसर दिया गया है। स्नैपड्रैगन का यह चिपसेट 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित 2.4GHz Octa-Core CPU के साथ लाया गया है। जो स्मार्टफोन को मल्टी-टास्किंग, गेमिंग और अन्य हेवी कार्य को भी आसानी से कर सकता हैं।

Battery :- इसी के साथ अब बात करे इसके बैटरी की तो रेडमी नोट 13 प्रो 5G में 5100mAh की बड़ी बैटरी पेश की गई है। यह स्मार्टफोन 67W टर्बो फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती हैं। जो स्मार्टफोन के साथ इन-बॉक्स भी मिल जाता हैं।

Redmi Note 13 Pro 5G की कुछ खास खूबियाँ

  • रेडमी इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देता हैं।
  • रेडमी का यह स्मार्टफोन NFC फ़ीचर के साथ मिल जाता हैं।
  • इस स्मार्टफोन में IR Blaster का सपोर्ट भी दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – OnePlus 13 के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें, खूबसूरत डिजाइन और IP69 रेटिंग के साथ होगा लॉन्च

Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत

भारतीय बाजार में Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट को लॉन्च किया है। इन वेरिएंट में इसके स्पेक्स के आधार पर इसकी कीमत भी अलग-अलग तय की गई है। रेडमी नोट 13 प्रो की 8GB + 128GB के वेरिएंट को सिर्फ ₹24,999 में, 8GB + 256GB वाले को ₹26,999 और 12GB + 256GB के वेरिएंट को ₹28,999 में लाया गया है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को अभी ऑर्डर करने पर 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल जाएगा, इसकी जानकारी नीचे बताई गई है।

Redmi Note 13 Pro 5G पर डिस्काउंट ऑफर

यदि आप Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है तो आपको यह स्मार्टफोन अभी पूरे 3,000 सस्ते कीमत में मिल सकता हैं। यदि आपके पास ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, Kotak Bank और SBI Bank का Credit Card है तो आप इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके किसी भी वेरिएंट की खरीदारी करनी होगी।

उम्मीद करते है की उपर बताई गई सभी जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी और आप इस जानकारी से संतुष्ट होंगे। आशा करते है की आप इस जानकारी को अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top