Infinix Note 40X 5G SIRIM सहित कई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, सस्ते कीमत में जल्द हो सकती है लॉन्च

इंफिनिक्स अपने सस्ते स्मार्टफोन के लिए सबसे प्रसिद्ध ब्रांड बन चुका है। इसके तरफ से आने वाला Infinix Note 40 सीरीज की कई नए मॉडल को लॉन्च करने की खबर सामने आई है।

Infinix Note 40X 5G

लीक की माने तो इस सीरीज की Infinix Note 40S 5G और Infinix Note 40X 5G स्मार्टफोन बहुत ही जल्द मार्केट में देखने को मिलेगी। इस स्मार्टफोंस का भी कीमत काफी सस्ते होने की संभावना है।

वही लीक में इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी देखने को मिले हैं जो संभवत सत्य हो सकते हैं। इसकी जानकारी हमने आगे अच्छे से दिया है तो चलिए उसे भी देखते हैं।

Infinix Note 40X 5G की संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 40X 5G

Display :- इन्फिनिक्स के इस स्मार्टफोन को जिस साइट पर स्पॉट किया गया है उसके अनुसार Infinix Note 40X 5G स्मार्टफोन में स्क्रीन 1080×2460 रिजॉल्यूशन और 480 पिक्सल डेंसिटी वाली बतलाई गई है। वही इस इसके नोट 40 सीरीज के मॉडल्स को देखे तो उसमें 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलती हैं। इस आधार पर आने वाला Note 40X मॉडल में भी इतना ही डिस्प्ले दिया जा सकता हैं।

Camera :- Infinix Note 40X 5G के बारे में आई लीक्स और जानकारी में इसके कैमरे स्पेक्स से जुड़ी कोई खबर अभी देखने को नहीं मिली है। लेकिन इस सीरीज के रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता हैं की Note 40X 5G में भी 108MP + 2MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ सकता हैं। वही इस स्मार्टफोन में 32MP की सेल्फी कैमरा सेंसर मिल सकती हैं।

RAM & Storage :- अब बात करे इन्फिनिक्स में आने वाले रैम और स्टोरेज के साइज की तो लीक्स के अनुसार Infinix Note 40X 5G स्मार्टफोन में 8GB की रैम हो सकता हैं। वही यह स्मार्टफोन 256GB के स्टोरेज वेरिएंट में दिख सकता हैं। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में रैम एक्स्टेंशन का ऑपशन भी दिया जा सकता हैं।

Processor :- लिस्टिंग साइट के अनुसार इन्फिनिक्स के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का MT6835 चिपसेट दिया जा सकता हैं। यानी Infinix Note 40X 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ लाए जाने की उम्मीद किया जा सकता है।

Battery :- वही TUV सर्टिफिकेशन साइट पर इन्फिनिक्स के Note 40X 5G में 5000mAh की बैटरी दी जाने की बात की गई है। ऐसा उम्मीद किया जा सकता है की इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिल सकता हैं।

इसे भी पढ़ें – Honor 200 5G सीरीज की जल्द होगी भारत में एंट्री, 18 जुलाई को हो सकती है लॉन्च, तगड़े AI समेत मिलेंगे दमदार फीचर्स

Infinix Note 40X 5G स्पॉट सर्टिफिकेशन साइट

इन्फिनिक्स नोट 40X 5G स्मार्टफोन को मुख्य चार सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। ये सर्टिफिकेशन साइट इस तरह से है-

  • SIRIM लिस्टिंग साइट पर Infinix का Note 40X मोबाइल को X6838 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जिसमें स्मार्टफोन के नाम को साफ देखा जा सकता हैं।
  • वही गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग साइट पर X6838 मॉडल नंबर से जुड़ी कई स्पेक्स की जानकारी को साझा भी किया गया है।
  • वही TUV सर्टिफिकेशन साइट पर इस स्मार्टफोन के बैटरी से जुड़ी लीक सामने आई है।
  • इन्फिनिक्स के इस स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है।

Infinix Note 40X 5G की कीमत

इंफिनिक्स के तरफ से आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन यह कहा जा सकता है कि इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन मॉडल भी सभी मॉडल के जैसे सस्ते दाम में नजर आ सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top