Hero Hunk 150 – भारतीय सड़को पर अगर किसी बाइक ने दशकों तक लोगो के दिलों पर राज किया है तो वह Hero Hunk 150 बाइक है।

हीरो मोटोकॉर्प की यह बाइक शानदार लुक, मजबूत इंजन और बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है।
इसकी मजबूती और स्थिरता इसे राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय बनाती है। आइये जानते है Hero Hunk के बारे में विस्तार से।
Hero Hunk 150 Features
फीचर्स की बात करे तो इस बाइक में स्टाइलिश एलईडी टेल लाइट, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्पोर्टी ग्राफिक्स देखने को मिलते है। साथ ही इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में गैस-चॉर्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर सुनिश्चित करते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का ऑप्शन मिलता है।
Hero Hunk 150 Engine
Hero Hunk 150 बाइक में इंजन के तौर पर 149.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 14.4 बीएचपी की पावर और 12.8Nm का टॉर्क देता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिससे बाइक स्मूथ एक्सेलेरेशन और बेहतर माइलेज प्रदान करती है।
Hero Hunk 150 Design & Mileage
बाइक को आजकल के के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। बाइक का आक्रामक और स्पोर्टी लुक इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है। इसकी चौड़ी और आरामदायक सीट लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त है, जबकि एलईडी टेल लाइट और डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे आधुनिक लुक देते हैं। यह भारतीय सड़को पर 53kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।
Hero Hunk 150 Price & EMI
Hero कंपनी की ओस Hunk 150 एक स्टाइलिश और पावरफुल बाइक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट और स्थान के आधार पर लगभग ₹90,000 से ₹1,10,000 के बीच हो सकती है। इसके अलावा आप इसे केवल ₹9,000 के डाउनपेमेंट के साथ खरीद सकते है। जिसके बाद आपको अगले 3 साल के लिए हर महीने 2,571 रूपए की EMI चुकानी होगी।
NOTE :- इस पेज पर दी गई जानकारी के 100% सही होने का हम गारंटी नहीं दे सकते हैं।